उम्र के अंतर को लेकर अर्जुन-मलाइका को किया जाता है ट्रोल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को उनके उम्र के अंतर को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है। इसकी वजह है कि दोनों के बीच उम्र का काफी गैप है।
अक्सर सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को अपनी उम्र से बड़ी मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर ट्रोर्ल्स का सामना करना पड़ता है। मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल की हो गई और अर्जुन कपूर अभी 36 साल के हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्हें उम्र की परवाह नहीं है।
अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि ट्रोलिंग को महत्व नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह 'बस बहुत शोर' है। अर्जुन उम्र में मलाइका से 12 साल छोटे हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जाता है।
अर्जुन कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि मीडिया ही लोगों के कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान देती है। हम तो 90 फीसदी कमेंट्स देखते तक नहीं हैं।
इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व देने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें से ज्यादातर फर्जी है। ट्रोल करने वाले वही लोग है, जो मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरे जाते हैं । इसलिए आप उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं।